साथी पोर्टल पर 30 तक कराएं पंजीकरण, वरना निरस्त होगा लाइसेंस
कुशीनगर, जुलाई 24 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित साथी पोर्टल पर जिले के सभी पंजीकृत बीज विक्रेताओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बीज के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण व बिक्री की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी, डिजिटल तथा ट्रेसेबल बनाया जाएगा, जिससे बीज की गुणवत्ता व प्रमाणिकता का सत्यापन सरल और प्रभावी हो सकेगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया तथा संबंधित लिंक जिले के सभी थोक बीज विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक फुटकर, पंजीकृत बीज विक्रेता का लॉगिन आईडी व पासवर्ड संबंधित थोक बीज विक्रेता को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने सभी पंजीकृत बीज विक्रेताओं से अपने संबंधित थोक बीज विक्रेता से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.