बिजनौर, जुलाई 23 -- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित साथी पोर्टल पर जनपद बिजनौर के समस्त बीज निर्माता , बीज प्रोसेसर, थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं का विवरण ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत रूप में दर्ज किया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विकसित साथी पोर्टल का उद्देश्य देश में बीज उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी, डिजिटल एवं ट्रेसेबल बनाना है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि पोर्टल पर प्रत्येक बीज व्यवसायी का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से बीज की गुणवत्ता एवं उसकी वास्तविकता का सत्यापन सरल होगा तथा किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यह भी पढ़ें- खाद की तरह बीज वि...