सोनभद्र, जुलाई 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सभी बीज उत्पादकों, डीलरों और रिटेलरों के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण नहीं कराने वाले विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेश में बीज व्यवसाय को डिजिटल, पारदर्शी और ट्रेसिबिलिटी आधारित बनाने के लिए सभी बीज उत्पादक संस्थाओं, कंपनियों, फर्मों, सहकारी एवं राजकीय बिक्री केंद्रों को साथी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाना है। पोर्टल के माध्यम से ही बीज का स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण, बिक्री, किसान स्तर के लेनदेन तथा बीज वापसी का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 371 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस, निलंबित होगा लाइसेंस जिला कृषि...