साथी जवानों को बचाने में शहीद हुए यूपी के कैप्टन प्रशांत कुमार, गाजीपुर में अंतिम विदाई
गाजीपुर, मार्च 24 -- यूपी में गाजीपुर के जमानियां निवासी कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया देहरादून के विकासनगर में साथियों को बचाने में शहीद हो गए। भारतीय सेना के कैप्टन प्रशांत चौरसिया का पार्थिव शरीर सोमवार को देहरादून से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से 39 जीटीसी के जवान उनके पैतृक गांव जमानियां ले कर गए। वाराणसी से जमानियां ले जाते समय पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ पक्का बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। देहरादून में 10वीं भैरव बटालियन में तैनात कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया 21 मार्च को शहीद हो गए थे। देहरादून कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को विकासनगर स्थित आसन बैराज में नदी पार करने के अभ्यास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.