साथी को दूसरी मंजिल से फेंका, तीसरे दिन मौत
हमीरपुर, मार्च 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद दूसरे मंजिल से नीचे फेंके गए कस्बे के एक युवक की इलाज के तीसरे दिन मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की दोपहर में मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में मदद कर रहा था। कस्बे के वार्ड नंबर नौ इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र बॉबी सोनकर गाजियाबाद के सेक्टर ए-4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जिंदगी-मौत के बीच झूलने के बाद उसकी मौत हो गई। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.