प्रयागराज, जून 22 -- हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने रविवार की रात पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया। पूरामुफ्ती पुलिस पर साथी अधिवक्ता को पकड़कर ले जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आलाधिकारियों के हस्तक्षेप और निर्देश के बद पुलिस ने देर रात अधिवक्ता को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि पूरामुफ्ती थाने में दर्ज एक मामले के आरोपी के परिजन रविवार को अधिवक्ता साथी से कानूनी सलाह लेने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान एसओजी टीम पहुंची और अधिवक्ता को ही अपने साथ लेकर चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को कई बार कॉल किए जाने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिवक्ता का अपने मुवक्किल या उसके परिजनों को कानूनी राय देना...