प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- कुंडा। सिविल बार एसोसिएशन कुंडा के अध्यक्ष पं. हनुमान प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में बार की बैठक हुई। इसमें मिर्जापुर के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश जताया गया। जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर ने घटना को लेकर पूरे प्रदेश के बार एसोसिएशन से न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करने की अपील पर चर्चा की। साथियों ने निर्णय लिया की सोमवार को सभी साथी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, घनश्याम शुक्ला, जियालाल सरोज, अंशू शुक्ला, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रूरल बार ने अधिवक्ता के हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग की यह भी पढ़ें- अधिवक्ता आनंद राय का हार्ट अटैक से ...