पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत/पूरनपुर। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरनपुर समेत अन्य तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। डीएम को ज्ञापन देकर यथाशीघ्र प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की गई। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने 11 अप्रैल को मिर्जापुर में साथी की हत्या किए जाने पर विरोध स्वरूप नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा गया। इसमें अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग करने वालों में जिला संयुक्त बार एसो के अध्यक्ष राजीव अवस्थी, सिविल बार एसो के अध्यक्ष आलोक नगाइच और सेंट्रल बार एसोसिएशन महासचिव विमल कुमार सिंह समेत अधिवक्तागण मौजूद रहे।इधर, यह भी पढ़ें- अध...