आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में दीवानी न्यायालय के वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक में मिर्जापुर में शनिवार को अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने तथा मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद सभी अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह तथा संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अधिवक्...