रामपुर, फरवरी 13 -- रामपुर। जिला पंचायत में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए जुलूस निकाला और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि आरोपी पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान कलक्ट्रेट में भारी पुलिस मौजूद रहा। गंज कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी फारूख अहमद खां पेशे से अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी गौशिया निशा जिला पंचायत में बाबू हैं। इसी कार्यालय में असगर अली भी बाबू के पद पर तैनात है। बुधवार करीब एक बजे असगर अली और गोसिया निशा के बीच कहासुनी हुई। जानकारी मिलने पर फारूख अपने साले शुऐब रजा के साथ कार्यालय पहुंचे और असगर से बात करने लगे। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि असगर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फारूख के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे वकीलों में आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.