साथी की मौत से भड़के बंदर, रौद्र रूप देख लोग भागे
कानपुर, मई 13 -- कानपुर, संवाददाता। यशोदा नगर में बुधवार को सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर पर चढ़े बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। साथी की मौत से आक्रोशित बंदरों का झुंड उग्र हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों को दौड़ाकर काटने का प्रयास किया। बंदरों का रौद्र रूप देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के मारे कई दुकानदार शटर गिराकर कुछ देर के लिए भाग गए। यशोदनगर स्थित मनीष ऑटो पार्ट्स दुकान के मालिक मनीष गुप्ता ने बताया कि दुकान के पास ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार को बंदर एक मकान से उतरकर ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया, जहां तारों के बीच वह फंस गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आस-पास मौजूद बंदरों का झुंड चीखता हुआ इधर-उधर दौड़ने लगा। लोगों ने किसी तरह दुकानों और घरों में छिपकर खुद को सुरक्षित किया। जानकारी पर पहुंची नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.