लखनऊ, मार्च 13 -- उपकेन्द्र पूरनपुर में संविदा श्रमिक पद पर तैनात दीपक कुमार को मध्यांचल निगम ने हटा दिया। जिससे नाराज साथी कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने हटाए कर्मी को वापस न रखने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। साथी कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी आरोप के उसके फेस आईडी को मास्टर लॉक कर दिया गया है। साथी कर्मियों ने शुक्रवार को अवर अभियंता पूरनपुर को पत्र देकर हटाए गए साथी को बहाल करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.