प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सवारियों को बैठाने के समय रविवार को रोडवेज निगम की बस चालक, परिचालक से मारपीट के मामले में सोमवार को प्रतापगढ़ डिपो पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने साथियों से मारपीट में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई लचर होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले को संज्ञान में लेकर प्रयागराज के आरएम रवींद्र कुमार ने दो सदस्यों का दल घटना स्थल देल्हूपुर, ददौली प्रयागराज पर जांच के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.