कौशाम्बी, मार्च 5 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला घाट के ब्रिज के नीचे यमुना नदी नहाने आए चित्रकूट के एक किशोर की मौत हो गई। किशोर घर का इकलौता बेटा था। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए इस पार आया था। 24 घंटे बाद किशोर का शव गुरुवार को मिला। शव मिलने के बाद से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। चित्रकूट जिले के तीन दोस्त बुधवार को होली पर्व मनाने के बाद महिला घाट में स्थित यमुना ब्रिज के नीचे नदी में नहाने आए। तीनों साथ में मिलकर नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में शुभ मिश्रा (15) पुत्र स्व. पुनीत मिश्रा उर्फ बब्बू निवासी मऊ, चित्रकूट गहरे पानी में चला गया। शुभ को बचाने के लिए सचिन त्रिपाठी पुत्र श्रवण त्रिपाठी निवासी मऊ, चित्रकूट व अमन पांडेय पुत्र राजेश पांडेय निवासी गुड़िया, थाना बरगढ़, चित्रकूट ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों डूबने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.