पीलीभीत, अप्रैल 15 -- जहानाबाद। अमरिया निवासी सचिन गुप्ता ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल को वह अमरिया कस्बा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता व मुदित गुप्ता के साथ किसी काम से परेवा वैश्य जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी निकालने को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक सलीम निवासी परेवा वैश्य से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सलीम ने अपने साथी शहरोज, अरवाज व तीन-चार अज्ञात को लाठी-डंडे और असलहा लेकर ईको वाहन से मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने अपशब्द कह कहे। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। कार का शीशा तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- चौरीचौरा में युवक से मारपीट, कार में की तोड़फोड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.