साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई को पीटा
लखनऊ, मई 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता पिता के साथ मारपीट करने पर छोटे भाई को डांटना महंगा पड़ गया। छोटे भाई ने शुक्रवार की शाम अपने साथियों के साथ मिलकर भाई की पिटाई कर दी।खुजेहटा पावर ग्रिड में काम करने वाले जमुना प्रसाद गोपालखेड़ा में अपनी ससुराल में रहते हैं। कुछ दिन पहले गौरिया में रहने वाले छोटे भाई ह्देश ने पिता के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पिता के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जमुना प्रसाद गांव पहुंचे और सबके सामने छोटे भाई के दो थप्पड़ मार दिये। इसका बदला लेने के लिए शुक्रवार की देर शाम जमुना प्रसाद खुजेहटा से गोपालखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में हदे्श, नीरज, अरूण, अनुज, लवकुश, शानू व रोहित ने मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.