आजमगढ़, सितम्बर 17 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के लखराव पोखरा में बुधवार की दोपहर साथियों के साथ पोखरे में नहाते समय युवक डूब गया। काफी तलाश करने पर करीब एक घंटे बाद पोखरा से उसका शव बरामद हुआ। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मेंहनगर कस्बा के लाजपत नगर निवासी 22 वर्षीय दीपक गोंड अपने चार-पांच साथियों के साथ बुधवार की दोपहर को लखराव पोखरा में नहाने के लिए गया था। साथियों के साथ पोखरा में नहाते समय दीपक गोंड गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाव का प्रयास करते हुए शोर मचाने लगे। लेकिन तब तक दीपक पोखरे में डूब गया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन के साथ स्थानीय लोग पहुंचे। पोखरा में लोग तलाश करने लगे। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो लोगों ने जाल डाला। करीब एक घंटे बाद जाल से उसे बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.