गौरीगंज, जून 3 -- शुकुल बाजार। संवाददाता तीन साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया तेतारपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर मंगलवार की शाम गोमती नदी में डूब गया। करीब 20 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद बुधवार की दोपहर उसका शव बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- परौर में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला, मचा कोहरामशोकाकुल परिवार थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी मनीष पुत्र रज्जन मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव के कृष्ण गोपाल, दानिश और विशाल के साथ गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर सत्थिन गांव के पास स्थित गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही अमेठी और अयोध्या जनपद की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्था...