साथियों की गिरफ्तारी से दहशत के बाद कुख्यात इनामी नाढ़ा ने किया सरेंडर
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कुख्यात और 15 हजार के इनामी अपराधी ऐयाज उर्फ नाढ़ा ने जीआरपी की दबिश के बीच सरेंडर कर दिया। गुरुवार को उसने रेलवे के इंचार्ज कोर्ट में सरेंडर किया। एक दिन पहले ही बुधवार को नाढ़ा के करीबी साथी और इनामी अपराधी अशरफ को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। खुद को घिरता देख नाढ़ा ने सरेंडर कर दिया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाढ़ा भागलपुर जिले के विभिन्न थानों के कई कांड में वांछित है। नाढ़ा मार्च महीने में जीआरपी थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट, चोरी व छिनतई के केस में वांछित था। केस दर्ज किए जाने के बाद से ही उसकी तलाश में राज्य और राज्य के बाहर कई जगहों पर जीआरपी छापेमारी कर रही थी। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि पूछताछ के लिए नाढ़ा को रिमांड पर लेने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.