वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन लगभग 7 हजार भवन स्वामियों ने 27 करोड़ रुपये जमा किए। जलकल विभाग, नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों पर टैक्स कलेक्शन सेंटरों पर भीड़ रही। ये काउंटर देर रात नौ बजे तक खुले रहे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.