सात हजार बकाएदारों पर आठ करोड़ की देनदारी, दो सौ कनेक्शन काटे
हमीरपुर, जून 28 -- हमीरपुर, संवादादता। पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों के खिलाफ सख्ती करनी शुरू कर दी है। दो दिन के अंदर दो सौ कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग बकाया जमा करने को लेकर एनाउंसमेंट भी करा रहा है। बकाया जमा न होने की सूरत में कनेक्शन काटे जाएंगे। बता दें कि उपखंड हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 12 हजार कनेक्शनधारकों में से सात हजार के ऊपर विभाग का करीब आठ करोड़ का बकाया है, जिसे जमा करने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच विभाग ने बिजली बकाया को लेकर अभियान तेज कर दिया है। दो दिन के अंदर दो सौ से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा विभाग की टीमें बकाएदारों को एनाउंसमेंट के जरिए जल्द से जल्द बकाया जमा करने को लेकर प्रेरित कर रही हैं। बकाया जमा न होने की सूरत में विभाग अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.