रायबरेली, मार्च 14 -- रायबरेली,संवाददाता। सात हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से मुलाकात की। इस दौरान यात्रा पर निकली युवती ने भारत भ्रमण के दौरान किए गए अनुभव को एसपी से साझा किया। मध्य प्रदेश की रहने वाली आशा मालवीय बीती 11 जनवरी को जयपुर से भारत भ्रमण की सात हजार किलोमीटर की यात्रा करने के लिए वह अकेली ही साइकिल से निकल पड़ी। इसमें उन्होंने जहां कई प्रदेशों के साथ जनपदों का भ्रमण किया तो वहीं इस दौरान किए गए अनुभव को भी उन्होंने अलग-अलग जिलों के अधिकारियों से मिलकर साझा किया। साइकिल यात्रा पर निकली युवती ने बताया कि नारी शक्ति को बढ़ावा देने और महिलाओं में समाज से डर निकालने के उद्देश्य से वह अकेले ही यात्रा पर निकल पड़ी। करीब सात हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली युवती ने रास्ते मे...