सात स्पेशल ट्रेनों की अवधि में किया गया विस्तार
गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचलन अवधि में विस्तार किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। विज्ञप्ति के अनुसार, 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल 28 सितम्बर तक एवं 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल 30 सितम्बर तक 09 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 09196 मऊ-वडोदरा स्पेशल 27 सितम्बर, 09065 सूरत-छपरा स्पेशल 29 सितम्बर और 09066 छपरा-सूरत स्पेशल 30 सितम्बर तक 09 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 11 सितम्बर और 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 14 सितम्बर तक 06 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.