सात स्थानों पर राजस्व टीम ने कराया सीमांकन
गाजीपुर, मई 17 -- जमानियां। राजस्व विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण कर 7 स्थानों पर भूमि विवादों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वर्षों से चल रहे भूमि विवादों का समाधान हो गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने खिजिरपुर, बेमुई, जगदीशपुर, देवरिया, सबलपुर, चकखान मोहम्मद और रामपुर फुफुआव सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनकर पैमाइश और सीमांकन कराया गया। राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी भूमि की जांच कर अतिक्रमण हटाया गया और कई मामलों में आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि जहां आवश्यक हुआ वहां अवैध निर्माण भी हटवाया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.