गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित आरएमजी रेजिडेंसी सोसाइटी के 724 लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें फ्लैट का मालिकाना हक मिल जाएगा। नगर और ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को इस सोसाइटी को कुछ शर्तों के साथ कब्जा प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। नगर और ग्राम नियोजन विभाग ने नौ अक्तूबर 2015 को किफायती आवास योजना के तहत सेक्टर-37सी में करीब पांच एकड़ जमीन पर रिहायशी सोसाइटी विकसित करने के लिए आरएमजी डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को लाइसेंस जारी किया था। इस बिल्डर ने अगस्त, 2021 में कब्जा प्रमाणपत्र लिए बिना फ्लैट खरीदारों को कब्जा दे दिया। इसके तीन महीने के बाद फ्लैट खरीदार इस सोसाइटी में रहना शुरू हो गए। अब सोसाइटी के सौ प्रतिशत फ्लैट में लोग रह रहे हैं। लाइसेंस की समयावधि खत्म होने के बाद बिल्डर ने इसको रिन्यू नहीं करवाया।इस सोसाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.