जहानाबाद, अप्रैल 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया। शराब बनाने की तीन भट्ठी तोड़ी और निर्मित शराब जप्त किया। शराब के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चौबीस घंटे के भीतर की कार्रवाई के तहत 75 लीटर निर्मित महुआ शराब भी जप्त की गई। गुरुवार की शाम आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि खेत बधार में शराब के धंधेबाजों ने तीन भट्टी बनाई थी जिसे तोड़ा गया। उन भट्ठियों के पास ड्रम और जर्किनों में छुपाकर करीब सात सौ किलो जावा महुआ रखा गया था। उसे विनष्ट किया गया। छापेमारी के क्रम में शकूराबाद, भेलावर, ओकरी और सिकरिया थाने की पुलिस ने शराब सेवन करने के मामले में पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी की। सभी के खिलाफ कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.