अररिया, जून 6 -- अररिया, संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक माह विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया द्वारा जून, 2026 माह के लिए जिले के विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस संबंध में अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया द्वारा आदेश जारी किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक 07 जून को अररिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, कमलदाहा में, 13 जून को जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, दभड़ा में, 14 जून को पलासी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, कनखुदिया में, 21जून को भरगामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरसिया हनुमानगंज और 28 जून को जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, बागनगर मे...