भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें घर बैठे सात मई से 21 मई तक पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान डीएम ने बताया कि आगामी जनगणना-2027 के तहत स्वगणना का कार्य सात मई से 21 मई तक चलेगा। इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होना जरूरी है। नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी गई है। नागरिकों को स्वयं से लगभग 33 प्रश्नों का विवरण भरना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने पर 12 अंकों का एक यूनिक कोड जनरेट होगा। जनरेट हुए इस 12 अंकीय कोड को संबंधित सुपरवाइजर या प्रगणक को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। कहा कि अधिकारी समयबद्धता और शुद्धता पर जोर देंगे। प्रशासनिक एवं जांच अधिकारियों के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.