साहिबगंज, सितम्बर 1 -- साहिबंज। संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में मंगलवार को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्यरूप से सीएस डॉ. रामदेव पासवान व वीवीडी पदाधिकारी डीएन ठाकुर मौजूद थे। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम सात से 25 सितम्बर तक जिले के सभी गांवों में चलेगा। सीएस ने कहा कि एकीकृत रोग निगरानी का कार्यक्रम का उद्देश्य देश में महामारी फैलाने वाली बीमारियों का समय पर पता लगाना और त्वरित कार्यवाई करना है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत 15 प्रकार की बीमारियों के अलावा एच-वन एन-वन का भी पता लगाना है। इनमें मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, कालाजार, पीकेडीएल, लैप्रोसी, यक्ष्मा, इंफ्लूंजा, हाईड्रोसेली, ईडेमा, लाईप्रोड्रमा, सर्वाईकल कैंसर, डायरिया व अन्य है। सीएस ने कहा कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्...