अयोध्या, अक्टूबर 6 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट समिति, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सात से नौ जनवरी 2027 तक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ऑन माइक्रोबायोलॉजीकल साइंसेज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विभाग के शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं की उपस्थिति में संगोष्ठी के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया गया। साथ ही देश-विदेश के प्रतिभागियों तक सम्मेलन से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं पंजीकरण विवरण सुलभ कराने हेतु आधिकारिक वेबसाइट का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नित नए अनुसंधानों, नवाचारों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा के ...