पटना, जनवरी 28 -- समय पर कार्यालय न आने वालों पर ग्रामीण कार्य विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में विभाग ने समय से सात सेकेंड देरी से आने वाले कर्मी को चेतावनी दी है। आठ मिनट देर तक आने वाले छह से अधिक कर्मियों को चेतावनी दी गई है। विभागीय सचिव दिवेश सेहरा के निर्देश पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। सचिव ने बीते दिनों आदेश जारी कर कहा था कि वैसे पदाधिकारी या कर्मी जो सुबह 9.40 से 9.50 बजे के बीच कार्यालय आते हैं, उन्हें चेतावनी दी जाए। वहीं सुबह 9.50 से 10 बजे के बीच कार्यालय आने वाले कर्मियों को आधा दिन का आकस्मिक अवकाश काट लिया जाए। सुबह 10 बजे के बाद कार्यालय आने वालों का एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटा जाए। बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों का नो वर्क-नो पे के तहत वेतन रोका जाए। साथ ही सरकारी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.