सात सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 1 -- पानी, बिजली और आवंटित आवासों के प्रमाण पत्र सहित सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को करमाटांड़ कॉलोनी के लोगों ने नॉर्थ तिसरा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) एवं विस्थापित मोर्चा के बैनर तले आयोजित हुए प्रदर्शन से पहले तिसरा बैंक ऑफ इंडिया से जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नॉर्थ तिसरा कार्यालय पहुंचा। इस जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एनटीएसटी कुजामा प्रबंधन ने लोगों को गोल्डन पहाड़ी से करमाटांड़ में विस्थापित तो कर दिया है, लेकिन मूलभूत व्यवस्था के नाम पर वहां कुछ भी नहीं दिया गया है।
मूलभूत समस्याएँ विस्थापितों को मिलने वाला मुआवजा और अन्य भुगतान भी आज तक नहीं मिला है। पूरी कॉलोनी में कूड़ेदान, बिजली और पानी की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.