बाराबंकी, नवम्बर 26 -- बाराबंकी। भाकियू हरपाल गुट के जिला कार्यालय गनौरा में जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी की अगवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उसके बाद पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय के लिए कूच कर दिया। रास्ते में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी जहांगीराबाद शिवकुमार द्वारा ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, एमएसपी से नीचे खरीद वालों पर कार्रवाई किए जाने आदि मांगे शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.