भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भीम आर्मी जय भीम संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में संविधान को अनिवार्य रूप से पढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शनआरक्षण की मांग पदाधिकारियों ने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी वर्ग की जितनी संख्या है, उसी आधार पर सरकारी तथा निजी उद्योगों में आरक्षण दिया जाए और बैकलॉग के सभी रिक्त पदों को भरा जाए। उन्होंने मांग की कि लैटरल एंट्री को किसी भी रूप में बंद किया जाए तथा जातिगत जनगणना कराकर संख्या के आधार पर हिस्स...