देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। चयन वेतनमान, एनपीएस कटौती सहित अन्य सात सृत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय को ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म किया।जिलाध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय शिक्षकों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। अधिकारियों की उदासीनता के अभी तक कई शिक्षकों की एनपीएस कटौती राज्यांश के साथ अपडेट नहीं की जा रही है। उन्होंने एनपीएस से ओपीएस में गए शिक्षकों की कटौती राशि को जीपीएफ में जमा करवाने की अपील की। जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि विषय विशेज्ञयों के पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने पर उनके विकल्प पत्र को यथाशीघ्र निदेशालय को प्रेषित किया जाए। इस दौरान संजय तिवारी, संतोष कुमार र...