बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरने में गीता, रेखा देवी, सतीश कुमार, मीना देवी, ओम प्रकाश और गीता देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...