सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन
बागेश्वर, जुलाई 6 -- देवेंद पांडे, गरुड़/कपकोट/बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के छठे चरण के आंदोलन के तहत सोमवार को गरुड़, कपकोट और बागेश्वर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गरुड़ नगर पंचायत कार्यालय में संगठन मंत्री सर्वेश कुमार और महिला उपाध्यक्ष बबली देवी क्रमिक अनशन पर बैठे। गरुड़ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनकी सात सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना था कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठेका प्रथा समाप्त कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.