बागेश्वर, जून 29 -- बागेश्वर । अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर पालिका से नगर में आक्रोश रेली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो जल्द ही उनके द्वारा कार्य बहिष्कार और सफाई का कार्य बंद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...