बागेश्वर, जून 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सात सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर डटे हुए हैं। मंगलवार को भी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर ओपीडी सेवाएं संचालित कीं और सरकार के प्रति विरोध जताया। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. एजल पटेल ने बताया कि प्रांतीय संघ के आह्वान पर चिकित्सक 10 जून तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 11 जून को आधे दिन ओपीडी का बहिष्कार, 13 जून को पूर्ण कार्य बहिष्कार तथा 15 जून से देहरादून में राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर एसीपी का लाभ, अन्य चिकित्सा संवर्गों के समान सुविधाएं, आयुर्वेद विभाग में चिकित्सक पृष्ठभूमि के निदेशक की नियुक्ति...