कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त महामंच कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति का 13वां स्थापना दिवस शनिवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ बैंक नेता एवं समिति अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में रेलवे, डिफेंस, बैंक, बीमा, बिजली, केस्को सहित विभिन्न केंद्रीय व राज्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी संगठनों की व्यापक सहभागिता रही। इस अवसर पर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों-पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर नियुक्ति, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण सहित सात सूत्रीय प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.