वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी,संवाददाता। ककरहिया स्थित जेएसएस स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें दिसंबर में होने वाली ऑल इंडिया जीके प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई। विद्यालयों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने की। उन्होंने बताया कि शहरीकरण के कारण 14 सीटर वाहनों की पहुंच हर स्थान पर संभव नहीं है। ऐसे में बच्चों के आवागमन के लिए 7 सीटर वैन को भी मान्यता देने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। वहीं प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यह चार वर्गों में होगी। ग्रुप ए में कक्षा 3 से 5, ग्रुप बी में 6 से 8, ग्रुप सी में 9 से 10 और ग्रुप डी में 11 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव नरेंद्र शर्मा ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी को यूडायस पोर्टल से जोड़ने ...