सात सितंबर से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी
बहराइच, सितम्बर 3 -- तेजवापुर, संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तेजवापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण समेत कई मांगें उठाईं। मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने, मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर करने, संविदा प्रक्रिया समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश तथा स्थानांतरण-समायोजन नीति लागू करने की भी मांग रखी गई। ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी शामिल है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों का सात सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.