मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- खतौली। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 7 सितंबर दिन सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम के आयोजक डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया की संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बाल वर्ग की संस्कृत गीत प्रतियोगिता एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए है, इसमें जनपद के दो दर्जनों से भी अधिक विद्यालयों के लगभग 70 प्रतियोगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतियोगियों से समय से विद्यालय में पहुंचने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता के जिला संयोजक गिरीश चंद्र ने बताया पहले यह प्रतियोगिता 3 सितंबर को होनी थी,लेकिन कुछ कार्य के कारण प्रतियोगिता 7 सितं...