रुडकी, सितम्बर 1 -- रुड़की, संवाददाता। डायट में सीईओ अमित चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि सात सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा दो, पांच और आठ के छात्रों की शैक्षिक दक्षताओं का आकलन किया जाएगा। सीईओ अमित चंद्र ने बताया कि शिक्षा का जन अभियान के तहत आयोजित परीक्षा का मकसद छात्रों की वर्तमान शैक्षिक दक्षताओं का आकलन कर उनकी सीखने की प्रगति को जानना है। साथ ही यह प्रस्तावित परख आकलन परीक्षा की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कक्षा दो के छात्रों की हिंदी और गणित, कक्षा पांच में हिंदी, गणित और पर्यावरण विज्ञान तथा कक्षा आठ में हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद उनके सीखने की प्रगति का विश्लेषण किया जाएगा। जिन छात...