देहरादून, सितम्बर 4 -- देहरादून। नेपाल-भारत त्रासदी में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति की ओर से आगामी सात सितंबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंडित रामप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा होगा। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार और शांति पाठ के साथ मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के साथ उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ और गोरखाली सुधार सभा सहित नगर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं सहयोग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...