देहरादून, जून 3 -- देहरादून। राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध निजी कॉलेजों ने वर्षों से लंबित संबद्धता विस्तार का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से अधिकांश कॉलेजों को संबद्धता विस्तार पत्र नहीं मिले हैं, जबकि विश्वविद्यालय हर साल निरीक्षण, प्रवेश और परीक्षाएं नियमित रूप से करा रहे हैं। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि संबद्धता विस्तार पत्र न मिलने से छात्रों को छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई संस्थानों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद नए पाठ्यक्रमों की संबद्धता भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय को कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग और शिक...