चतरा, दिसम्बर 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा पुलिस ने पलामू के मनातू थाना पुलिस के सहयोग से सीएलए एक्ट के फरार अभियुक्त अमन कुमार भोक्ता,पिता युगेश्वर सिंह भोक्ता उर्फ जुगा सिंह, मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागड गांव स्थित घर समेत शहीद चौक टंडवा,मनातू बाजार, अभियुक्त के चौक चौराहा पर इश्तेहार चिपकाया है। जहां टंडवा पुलिस ने इश्तेहार डुगडुगी बजाकर चिपकाया है ।साथ ही न्यायालय या थाना में सरेंडर करने की चेतावनी दी। टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि अमन कुमार भोक्ता के विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 94/2018 के तहत सीएलए एक्ट का मामला दर्ज है,तब से वह फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.