सात साल में भी नहीं हुआ बकाया का भुगतान
बिहारशरीफ, मई 22 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बेन प्रखंड की खैरा पंचायत के वार्ड-12 के कृपागंज गांव में सात साल पहले कराये गये विकास कार्य की पूर्ण राशि का भुगतान नहीं किया गया है। वार्ड प्रबंध समिति के सचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में 28 लाख रुपये से कृपागंज में विकास कार्य कराया गया था। इसकी मापी पुस्तिका विभागीय अभियंता द्वारा दर्ज है। वार्ड प्रबंध समिति के खाते में 25 लाख ही स्थानांतरण किया गया था। तीन लाख रुपये बकाया है। बकाया राशि भुगतान के लिए प्रखंड व जिला पंचायत राज पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया है। लेकिन, अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इसके कारण सामान आपूर्ति करने वाले वेंडर द्वारा बकाया राशि के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। लोगों से कर्ज लेकर वेंडर को भुगतान करना पड़ा है। बकाया नहीं भुगतान होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.