गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ की कार्यकारी समिति की बैठक बुधवार को अधिकारी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में प्रमोटी अधिकारी संघ के कार्यवृत पर चर्चा की गई। साथ ही अवर वेतनमान के 24 अधिकारियों की वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति पर खुशी जाहिर करते हुए तीन अधिकारियों के सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि भारतीय रेलवे प्रोमोटी अधिकारी महासंघ तथा पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ के प्रयासों से तदर्थ वरिष्ठ वेतनमान में सात साल के बाद अधिकारियों की प्रोन्नति हुई है। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक तथा प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी के सक्रिय सहयोग से ही अधिकारियों की प्रोन्नति हुई है।बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.