धनबाद, मई 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जियलगोरा अतिथि गृह में शुक्रवार को सात साल बाद त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति (ट्राईपार्टाइट सेफ्टी कमेटी)की बैठक संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- जेसीएसी सदस्यों ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौराबैठक का उद्देश्य बैठक में खान सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर प्रबंधन ने लगभग सभी मांगों पर सहमति दी। सात साल से लंबित इस बैठक के आयोजन के लिए श्रमिक संगठनों ने लगातार मांग की थी। बैठक में मजदूर प्रतिनिधियों ने भूमिगत व खुली खदानों में सुरक्षा उपकरण, धूल नियंत्रण, पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा, गैस निगरानी और बचाव व्यवस्था का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- सेल में छंटनी के विरोध में गरजी बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियनप्रबंधन की प्रतिक्रिया जनता मजदूर संघ क्षेत्रिय सुरक्षा समिति सदस्य रायबाबू सिंह ने जियलगोरा अस्पताल के शौचालय की...